अासमान में धमाकाें की अावाज गूंजते ही लाेग घराें से बाहर निकल अाए।
जालौन में शुक्रवार की देर रात एक के बाद एक कई धमाकाें की अावाज से हड़कंप मच गया। कईयाें के घराें के दरवाजे अाैर खिड़कियां चिटक गईं। धमाकाें की अावाज सुनते ही लाेग घराें से बाहर निकल अाए। अासमान में भी खूब हलचल देखने काे मिली। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक अासमान में लड़ाकू विमान भी देखे गए हैं। विमान से चिंगारी निकलते हुई देखी गई। अचानक एेसा माहाैल देख स्थानीय लाेग दहशत में अा गए। धमाकाें की अावाज से पुलिस के भी हाेश उड़ गए।
पांच-पांच मिनट के अंतराल पर हुए धमाके
लाेगाें के घराें के दरवाजे-खिड़किंया हिलने लगीं
स्थानीय लाेगाें के मुताबिक जालाैन के हरदोई गूजर, कोटरा व कोंच इलाकाें में धमाकाें की अावाज सुनाई दी। पहला धमाका हरदोई गूजर में करीब साढ़े आठ बजे हुआ। इस धमाके से लाेगाें के घरों के खिड़की दरवाजे तक हिलने लगे। हरदोई गूजर की घटना के पांच मिनट बाद दूसरा धमाका 12 किमी दूर कोंच में हुआ। यहां के लाेगाें का कहना है कि धमाका आसमान में ही हुआ लेकिन धमाकाें की अावाज इतनी तेज थी कि लोग घराें से बाहर निकल आए। खिड़की दरवाजे तक हिल गए। इसके बाद कोंच से करीब 40 किलोमीटर दूर एट के सैदनगर कोटरा के पास बेतवा नदी के किनारे स्थित जंगलों के ऊपर आसमान मेें दो बड़े धमाके हुए। धमाके इतने शक्तिशाली थे कि कोटरा बाजार में दुकानदार दुकानें बंद कर घर भाग गए। हालांकि सभी जगह किसी भी हताहत की सूचना नहीं मिली। ये धमाके के पीछे का कारण फिलहाल किसी काे नहीं मालूम। पुलिस के अाला अधिकारियाें ने मामले काे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि धमाकाें की सूचना जरूर मिली है, लेकिन अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। वह मामले की जांच करा रहे हैं।