पुलिस ने रेप पीड़ित मासूम लड़की को भेजा अस्पताल
कानपुर भोगनीपुर के चकचालपुर में एक 9 साल की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर आरोपी गांव के ही आदर्श सचान को गिरफ्तार कर लिया है।बलात्कार पीड़ित मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिये अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक लड़की जब शौच के लिये घर से बाहर निकली तभी आरोपी आदर्श ने उसे खेतों में खींच लिया और बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था।