फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों का सबब बनी बंबे की पुलिया

Tue, 27 Jun 2017 01:10 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
बलहारामऊ मार्ग पर पुलिया की टूटी बाट - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बरौर।  बलहारामऊ से बरौर रोड पर मीनापुर गांव के पास बंबे की पुलिया में दोनों तरफ बाट टूट चुकी है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहां गिरकर दो लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हो चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से बाट बनवाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मीनापुर के रघुनाथ आर्य, बरौर रवि द्विवेदी, बोबी सचान, मुडेंरा के द्रगपाल सिंह, बरगवां के अरविंद सिंह, मदनपुर के जीतेंद्र सिंह, ने बताया कि बीते पांच वर्षों से बल्हारामऊ से बरौर रोड में मीनापुर के पास बंबे की पुलिया पर बनी रोड में दोनों तरफ बाटें टूटी है। इनको बनवाने के लिए कई बार सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग कार्यालय जिला मुख्यालय में फरियाद की जा चुकी हैं। जिसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिया रोड से ऊंचाई पर है दूसरी तरफ भी रोड खाली है। इसके बावजूद पुलिया पर ही रोड में मोड हो गया है।

जिससे दोनों तरफ के आने वाले आमने सामने के वाहन के नहीं दिखते हैं। जब वाहन पुलिया पर पहुंचता है तब सामने वाला वाहन दिखता है। रोकने के प्रयास में वह बंबे में चला जाता है। जिससे चोट लगने के साथ वाहन के क्षतिग्रस्त होने का नुकसान भी उठाना पड़ता है। बरवा के साहिद हुसैन ने बताया कि वह गांव से बरौर जा रहे थे। सामने बरौर की ओर से तेज रफ्तार बाइक आ गई। पुलिया पर किनारे करके बचने का प्रयास किया। बाट में अड्डी न होने के कारण वह बाइक समेत बंबे में गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


दो बाइक सवार लोगों की बंबे में गिरने से मौत हो चुकी है। कार और ट्रैक्टर भी बंबा में गिर चुके हैं। बडे़ वाहन भी इसी पुलिया से निकलते हैं किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। रोड बन चुका है पुलिया की बाट फिर भी नहीं बनाई गई। जिसमें अब निर्णय लिया गया है कि जल्द पुलिया की बाट नहीं बनाई गई तो क्षेत्र के लोगों को एकजुट करके आंदोलन किया जाएगा।

इस बाबत अवर अभियंता प्रयाग नारायण ने बताया कि पुलिया की मरम्मत और बाट बनवाने का स्टीमेट भेजा गया है। बजट मिलते ही मरम्मत के साथ बाट बनवा दी जाएगी। यह रोड सिकंदरा से कानपुर को बलहारामऊ तिराहा में और कानपुर कालपी रोड को देवीपुर चौराहा में जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें