फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सीओ बोले- हत्या की बढ़ेगी धारा, आरोपियों की तलाश जारी

Fri, 13 Nov 2026 11:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानपुर प्रताप सिंह गांव में सात नवंबर को पुरानी रंजिश में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक अंकित दोहरे की शुक्रवार सुबह ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पूर्व में दर्ज मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ज्ञानपुर प्रताप सिंह में दिवाली के एक दिन पहले सात नवंबर को पुरानी रंजिश को नामजद लोगों ने बाजार से घर लौट रहे एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को ग्वालियर में मौत हो गई। अब पूर्व में दर्ज मारपीट व एससीएसटी के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर प्रताप सिंह निवासी सुभाष पुत्र काशीराम दोहरे ने बताया कि उनका भतीजा अंकित दोहरे पुत्र श्याम सुंदर बीते सात नवंबर की रात आठ बजे फुटेकुआ से बाजार करके वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तभी गांव के पास विपक्षी जयवीर पुत्र दुलारे व उनके एक रिश्तेदार शिवम ने हमारे भतीजे को रास्ते में रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

Trending Videos

लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से किया था हमला
इसके बाद भतीजे ने वहां से घर आकर पूरी बात बताई, तो सुभाष अपने भतीजे अंकित को लेकर विपक्षियों के घर शिकायत करने गए, तो विपक्षी दीपू पुत्र बृज मोहन, आशीष पुत्र राजू, राम सिंह पुत्र दुलारे, शिवम पुत्र प्रमोद ने एक राय होकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से भतीजे अंकित पर दोबारा हमला कर दिया। जाति सूचक गाली देते हुए बोले आज इसको जान से मार दो। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हैं पुलिस टीमें
इसके बाद विपक्षी लोग भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाकर भर्ती कराया था। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात के चलते उसको मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया था। वहां आराम न मिलने पर परिजन उसे ग्वालियर ले गए। शुक्रवार की सुबह ग्वालियर में इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई है। पूर्व में प्राथमिकी दर्ज में ही हत्या की धाराओं को बढ़ाया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें