फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: शादी में पूड़ी बेलने जा रही थी महिला, बाइक के पहिये में फंसी साड़ी, सड़क पर गिरकर मौत, जांच शुरू

Sat, 14 Nov 2026 02:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र में वंशी गांव के पास शनिवार को बाइक से शादी समारोह में पूड़ी बेलने जा रही 66 वर्षीय महिला की साड़ी का पल्लू पहिये में फंस गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ीं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और परिजनों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के वंशी गांव के पास शनिवार को बाइक से शादी समारोह में पूड़ी बेलने जा रही एक महिला की साड़ी का पल्लू पिछले पहिये में फंस गया। इससे वह अनियंत्रित होकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी अछल्दा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

गुनौली गांव निवासी गीता देवी (66) पत्नी सर्वेश कुमार दुबे शादियों में पूड़ी बेलने का काम करती थीं। शनिवार को वह गांव के ही प्रदीप कुमार पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से रजुआमऊ गांव जा रही थीं। रास्ते में वंशी गांव से निकलते समय अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिये में फंस गया। इससे वह संतुलन खो बैठीं और सिर के बल सड़क पर गिर गईं।

Trending Videos
विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे के बाद आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से सीएचसी अछल्दा पहुंचाया गया।  वहां डॉ. अविचल पांडेय ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका का एक बेटा विवेक उर्फ चिंकू है। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक मुन्नालाल और मेवालाल ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें