फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी-समारोह में बांटा 10 किलो सोना, दिवाली पर भी लुटाए गोल्ड गिफ्ट; तब आयकर के रडार पर आया कारोबारी

Sat, 14 Nov 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मथुरा के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मेहमानों को आठ से दस किलो सोने से बने उपहार बांटे थे। दिवाली पर भी स्वर्ण उपहार देने की चर्चा के बीच आयकर विभाग ने उनके और उनसे जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की।

 
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन में आयकर का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जिन कारोबारियों के ठिकानों पर शुक्रवार को आयकर विभाग ने छापा मारा, उनमें से एक कारोबारी ने बीते माह जयपुर में कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को आठ से दस किलो सोने से बने उपहार बांटे थे। दिवाली पर भी लोगों को स्वर्ण उपहार दिए गए। यहीं से यह कारोबारी आयकर विभाग की रडार पर आ गए। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई इसी का परिणाम है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बीते माह शहर के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने जयपुर में बड़े स्तर एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें स्वर्ण उपहार भेंट किए गए। इस आयोजन की चर्चा कारोबार जगत में भी खूब रही। लगातार बड़े आयोजनों और महंगे उपहारों को लेकर कारोबारी चर्चा में आ गए। फिलहाल यह कारोबारी रियल एस्टेट के साथ होटल इंडस्ट्री में भी जमकर पैर पसार रहे हैं।

बीते तीन साल से यह कारोबारी अलग-अलग वजहों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शुक्रवार को आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद एक बार फिर उनका नाम चर्चा में आ गया है। इनके साथ-साथ आयकर विभाग ने इनसे जुड़े अन्य व्यापारियों को भी लपेट लिया है। शुक्रवार सुबह पांच बजे से इन कारोबारियों के यहां टीम डटी हुई है। 

मथुरा के होटल व्यवसायी के साझेदार के घर पर आगरा में छापा
 दिल्ली एनसीआर और मथुरा में बिल्डरों और सराफा से जुड़े कारोबारियों पर आयकर विभाग की जांच शाखा ने छापे मारे। मथुरा में बिल्डरों के साथ होटल निर्माण में पार्टनर रहे सराफा व्यवसायी अनुराग बंसल के कमला नगर स्थित घर पर जांच शाखा के अधिकारियों ने कागजात तलाशे। मथुरा में मिले दस्तावेज के आधार पर एक टीम कमला नगर में सुबह भेजी गई, जो बंसल के होटल निर्माण से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

 

गाजियाबाद, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ से पहुंची आयकर विभाग की टीमों ने शुक्रवार सुबह मथुरा में वृंदावन मार्ग स्थित गोवर्धन दास अग्रवाल के रेडिसन होटल, धौलीप्याऊ स्थित शिवशंकर अग्रवाल उर्फ शंकर सेठ के गुरुकृपा होटल, भारत सीमेंट वाले राम एंड संस, वृंदावन के चैतन्य बिहार में लज्जाराम, भूतेश्वर पर सूरजभान-रामकिशोर, ग्लोइंग वर्ल्ड, कमला टिंबर समेत दो अन्य होटलों एवं मथुरा-वृंदावन में अन्य प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा।

आयकर विभाग के एडिशनल डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन की टीम के अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में कारोबारी रिकॉर्ड, आय-व्यय, वित्तीय लेनदेन और अन्य अभिलेखों की पड़ताल की, जिसमें होटल बुकिंग, जमीन और फ्लैट की खरीद-बिक्री तथा निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए।

 

कंप्यूटर, लैपटॉप और फाइलों की जांच में आगरा के कमला नगर निवासी अनुराग बंसल के होटल निर्माण से जुड़ी जानकारी सामने आई। इस पर एक टीम उनके कमला नगर स्थित अपार्टमेंट ओमेरियन हाइट्स भेजी गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान घर और प्रतिष्ठानों में मौजूद कर्मचारियों, फर्मों से जुड़े लोगों और वाहन चालकों को भी बाहर जाने से रोक दिया गया। अनुराग बंसल के पास तनिष्क ज्वेलरी की फ्रेंचाइजी भी है, जिसे आयकर छापे से दूर रखा गया। उनके यहां होटल निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड तलाशे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें