फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में हैवानियत की हदें पार: गर्भवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती ने मृत बच्चे को दिया जन्म

Mon, 04 Oct 2021 06:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

पीड़िता ने बताया आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। साथ ही पेट में लात भी मारे। इससे उसके गर्भ में पल रहा पहला बच्चा मर गया। इस संबंध में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियापुर में गर्भवती का ससुराल से अपहरण कर एक गांव में तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। बाद में कमरे में बंद कर दिया। घटना के छह दिन बाद महिला ने पांच माह के अविकसित मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार की रात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती को दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां पर जननी सुरक्षा योजना वार्ड में महिला ने पांच माह के अविकसित मृत बच्चे को जन्म दिया। इधर पीड़िता के पिता ने थाने में दिए गए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया कि जलनिकासी को लेकर उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद है। इसी को लेकर आरोपी खुन्नस मानते हैं। 28 सितंबर को उसकी बेटी अपनी ससुराल में थी।
विज्ञापन

वहां शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव (मायके) के तीन आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपहरण किया और गांव के एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद गांव के ही कमरे में बंद कर दिया।

गांव के लोगों की सूचना पर अगले दिन पीड़िता को किसी प्रकार से बाहर निकाला गया। रविवार रात में उसे पीड़ा होने पर दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

साथ ही पेट में लात भी मारे। इससे उसके गर्भ में पल रहा पहला बच्चा मर गया। इस संबंध में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें