फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत की मेड़ पर पड़ा मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 07 Nov 2026 11:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बाबरपुर कस्बे में शुक्रवार रात खेत पर पानी लगाने गए वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह खेत की मेड़ पर उनका शव पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बड़े बेटे योगेंद्र से बात करते कोतवाल विजय बहादुर सिंह और सीओ शैलेंद्र सिंह - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी करीब 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शुक्रवार रात खेत पर पानी लगाने गए थे। शनिवार सुबह खेत की मेड़ पर उनका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार सुरेंद्र सिंह खेत पर मड़ैया डालकर रहते थे।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम वह बाबरपुर निवासी देवेंद्र के खेत में मजदूरी पर पानी लगाने गए थे। रात में खेत पर ही रुक गए। सुबह घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान खेत की मेड़ पर उनका शव पड़े होने की सूचना मिली। बताया गया कि शनिवार सुबह कुछ लोग मजदूरी के लिए उनकी तलाश कर रहे थे। खेत की मेड़ पर उन्हें लेटे देखकर पहले लोगों को लगा कि वह आराम कर रहे हैं। पास जाकर देखने पर कोई हलचल नहीं हुई।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद परिजन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें मृत पाया। मृतक के पुत्र योगेंद्र और छोटू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। कोतवाल विजय बहादुर वर्मा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हे रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें