फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक से परेशान नगीना ने थाने में किया आत्मदाह का प्रयास

Fri, 12 May 2017 04:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया और दूसरी महिला से निकाह कर लिया। इंसाफ न मिलने से परेशान महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर माचिस निकाली, इससे पहले ही महिला पुलिस की नजर पड़ गई और उसे बचा लिया। आनन-फानन पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 
विज्ञापन

  फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जरारी गुलरिया निवासी नगीना बेगम पुत्री रफीक की छह साल पहले गुलरिया के ही मुजम्मिल के साथ हुई थी। पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। चार साल पहले फोन पर तीन तलाक देने के बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद दूसरी महिला के साथ निकाह कर लिया।   पीड़ित महिला ने बताया कि वह कई बार थाने आई, लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। अब केंद्र सरकार की मामले में सक्रियता को देख न्याय की आस जगी। महिला का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर मजबूरी में उसने आत्मदाह करने की ठान ली। थाने पहुंची महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़क लिया और माचिस जलाने लगी।
विज्ञापन

    इस दौरान मौके पर मौजूद महिला सिपाही ने नगीना को पकड़ लिया और माचिस छीन ली। आत्मदाह का प्रयास देखकर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसकी रिपोर्ट लिखी गई। मौके पर पहुंचे सीओ रमेशचंद्र शर्मा ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें