फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी राज : जौनपुर में दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

Fri, 12 May 2017 03:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
सूबे में सत्ता बदलाव के बाद भी महिलाओं के साथ अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मामले की विवेचना सीओ बृजनारायण सिंह कर रहे हैं। 35 वर्षीय दलित महिला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि आठ अप्रैल की रात वह घर के बाहर सो रही थी।

गांव के ही तीन युवक आए और उसे पकड़ लिया। उसने शोर करने का प्रयास किया तो कपड़ा उसके मुंह में घुसाकर मुंह बंद कर दिया। सभी उसे उठाकर घर से दूर सीवान में ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों फरार हो गए।
विज्ञापन

पीडि़त महिला के मुताबिक, उसने घटना के अगले दिन पुलिस का तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर तो ले ली लेकिन मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करती रही। तब से वह लगातार थाने का चक्कर लगा रही थी।

आखिरकार पुलिस ने गुरुवार को महिला की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिस के साथ जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें