फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से तनाव, बसपाइयों ने की नारेबाजी, फोर्स लगी

Thu, 13 Oct 2016 03:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मूर्ति तोड़े जाने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त, पूरे गांव में फोर्स लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा बकेवर इलाके के ग्राम राम नगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने से इलाके में तनाव फैल गया। हालातों को देखते हुए भारी फोर्स लगाई गई है।  बकेवर थानाक्षेत्र के ग्राम राम नगर में गुरुवार सुबह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे बसपाईयों ने नारेबाजी कर मूर्ति तोड़ने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। भरथना विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी राघवेन्द्र गौतम ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बात की और मूर्ति तोड़ने वाले को जल्द से जल्द पकड़ने का दबाव बनाया। गर्म माहौल को देखते हुए एसएसपी एन कोलांचि, एसडीएम, सीओ समेत सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कायमगंज में भी तोड़ी गई थी अंबेडकर की मूर्ति
कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव गऊटोला में अंबेडकर पार्क में लगी बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को मंगलवार रात कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया। फर्रुखाबाद में तनाव अभी भी कायम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें