फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: समझौते का दबाव बनाने के लिए महिला पर ताना तमंचा, बीच सड़क लात-घूंसों से पीटकर भाग गए आरोपी

Tue, 21 Jan 2020 11:40 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में समझौते का दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने बीच सड़क पीड़ित महिला पर तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर महिला को लात घूंसों से पीटकर भाग गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बर्रा जरौली फेज वन निवासी क्षमा त्रिवेदी ने बताया कि उसके पति विनोद कुमार बीमारी के चलते बिस्तर पर हैं। वह कारखाने में काम करके परिवार का खर्च चला रही हैं।
विज्ञापन

रंजिश के चलते करीब डेढ़ माह पूर्व मुहल्ले में रहने वाले अवध कुमार, दीपक पांडेय, गोलू उर्फ मनीष व कल्लू पांडेय ने घर में घुस कर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। चारों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रविवार को वह सामान लेने बाजार जा रही थी। चारों ने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया। मना करने पर दीपक  ने तमंचा तान दिया। मारपीट करके आरोपी भाग गए।  पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें