यूपी के जालौन में रविवार को कालपी के कदौरा ब्लॉक में नहर में युवक का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार सुरौला मौजे की नहर में जावेद पुत्र अनीस निवासी कालपी का शव मिला है। पुलिस को नहर में युवक की बाइक, पास ही में शराब की बोतल और खून के धब्बे में मिले हैं।
पुलिस मारपीट कर धारदार हथियार से हत्या कर शव फेके जाने की आसंका जता रही है। सीओ और एएसपी मौके पर पहुंचे।