फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशा तोड़ चांदी का मुकुट व नगदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर जनूं गांव में चोरों ने मंदिर का शीशा तोड़कर चांदी का मुकुट व दानपात्र से नगदी पार कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कुंवरपुर जनूं गांव के बाहर प्राचीन गमा देवी मंदिर है। नवरात्र के दूसरे दिन रविवार की सुबह जब भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां शीशा टूटा और दानपात्र खुला पड़ा देख दंग रह गए। चोरी की घटना की जानकारी होते ही मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने बताया कि चोर दुर्गा माता का चांदी का मुकुट और दानपात्र का ताला तोड़ उसमें रखी नगदी चुरा ले गए।

इस घटना से गुस्साए गांव के शिवकुमार चतुर्वेदी, संजय, राजीव चतुर्वेदी, दाताराम तिवारी, विनोद, मनोज चतुर्वेदी, अनिल, प्रधान नरेशचंद्र, कृष्ण कुमार, विपिन, नरेश, राहुल तिवारी, अनुपम, राहुल, अवधेश आदि ग्रामीणों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन से घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीशा तोड़ चांदी का मुकुट व नगदी ले उड़े चोर

कुंवरपुर जनूं गांव के गमा देवी मंदिर में हुई वारदात
घटना से नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें