फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉब में पकड़ा गया 6 लाख का फर्जी डीडी

Mon, 01 Dec 2014 02:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा की गुमटी नंबर पांच स्थित शाखा में छह लाख रुपए का फर्जी ड्राफ्ट पकड़ा गया है। यह ड्राफ्ट आईटीसी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर को किसी व्यापारी ने दिया है।
विज्ञापन

बैंक ने सही समय से यह जानकारी संबंधित खाताधारक को दी, जिसके चलते संबंधित व्यापारी को दिया माल रास्ते से ही पकड़ लिया गया।
इस मामले में बैंक अब खाताधारक के खिलाफ एफआईआर करने की तैयारी कर रहा है।
गुमटी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजे गुप्ता के छोटे भाई राजीव गुप्ता आईटीसी कंपनी के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनका गोदाम अफीम कोठी पर है।
कुछ दिन पूर्व किसी व्यापारी ने उनसे लगभग छह लाख रुपए के माल की डिमांड की। भुगतान उसने डिमांड ड्राफ्ट के जरिए करने को कहा।
पूरी बात तय होने के बाद शुक्रवार को खरीदार व्यापारी ने छह लाख दो हजार रुपए का एक ड्राफ्ट फर्म के कार्यालय में जमा कराया। पक्की पेंमेंट मानकर उससे ड्राफ्ट लेकर माल डिलीवर कर दिया गया।
हल्के हरे रंग के इस ड्राफ्ट को 27 नवंबर की तिथि में बैंक की इंडस्ट्रिल एरिया पनकी शाखा से बनना दिखाया गया था। फर्म के कर्मचारियों ने तत्काल इस ड्राफ्ट को अपने गुमटी नंबर पांच शाखा के खाते में लगा दिया।
विज्ञापन

एक ही बैंक का मामला होने के नाते एक घंटे में पेमेंट ट्रांसफर किए जाने की व्यवस्था है। जैसे ही बैंक अफसरों के पास ड्राफ्ट पहुंचा तो उन्होंने पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए इस पर दर्ज नंबर (314970) को कंप्यूटर पर डाला तो पता चला कि यह ड्राफ्ट बैंक से बना ही नहीं है।
विज्ञापन

ड्राफ्ट को ध्यान से देखा गया तो उसमें सिक्योरिटी फीचर्स भी नहीं थे। इस पर तत्काल राजीव गुप्ता को फोन करके ड्राफ्ट के फर्जी होने की खबर दी गई।
उन्होंने तुरंत अपने कर्मचारियों को डिलीवरी लेकर जा रहे लोडर को रोकने के लिए कहा। जरीब चौकी के पास लोडर पकड़ लिया गया।
बैंक सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में खाताधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें