फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 30 लाख की चांदी बरामद, दो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जौनपुर से आगरा जा रहे कार सवार दो लोगों से पुलिस ने 30 लाख की चांदी बरामद की है। कार से चार लाख 16 हजार दो सौ रुपये नगद भी मिले हैं। पुलिस 74 किलो चांदी पकड़ने के मामले में आरोपियों को तस्कर होना मानकर जांच कर रही है। वाणिज्य कर टीम छानबीन में जुटी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कार सवार खरीद फरोख्त के अभिलेख नहीं दिखा सके हैं। पकड़े गए दोनों लोग आगरा के निवासी हैं।

मलवां थानेदार अनूप सिंह मंगलवार को फोर्स के साथ भोर पहर गश्त से लौट रहे थे। मुगलमार्ग हाईवे बिंदकी रोड कैंची मोड़ के पास जाम लगा था। पुलिस जाम खुलवाने लगी। तभी ओवरटेक करके स्विफ्ट डिजायर, पुलिस की जीप के सामने पहुंच गई। कार चालक के संदिग्ध होने का पुलिस को अहसास हुआ। पुलिस कार के पास पहुंची तो एक सवार बाहर निकला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी में भारी तादाद में चांदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार ने बताया कि कार चालक सुमित सिकरवार आगरा के अछनेर थाना क्षेत्र के नगला रायदास निवासी है। उसके साथ आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के सौरेई कमला नगर निवासी मनोज कुमार चौधरी है। दोनों ने बताया कि वे आगरा के सराफा कारोबारी ओमप्रकाश के यहां काम करते हैं। वह चांदी के दस्तावेज नहीं दिखा सका है। चांदी को मालखाने में सील कर रखवा दिया गया है। पुलिस ने चांदी तस्करों को गिरोह का संदेह जताया है। भाव के उतार चढ़ाव को लेकर तस्करी किए जाने का शक है। वाणिज्य कर अधिकारी बबलेश तिवारी ने बताया कि कागजात दिखाने के बात सामने आई है। कागजात नहीं आते तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें