फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके न जाने से नाराज महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के भेदौरा गांव में मंगलवार की सुबह पति द्वारा मायके न ले जाने से नाराज पत्नी कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोडक़र कमरे में घुसी और लाश को कब्जे में ली। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मृत महिला प्रतिमा दुबे (30) पत्नी संतोष दुबे अहरौला थाना क्षेत्र के भेदौरा गांव की रहने वाली थी। दो बच्चों की मां प्रतिमा का मायका जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के कुड़ीपार गांव में था। वह विनोद पांडेय की बेटी थी। कुछ दिन पूर्व विनोद सडक़ हादसे में घायल हो गए। उन्हें देखने के लिए प्रतिमा मंगलवार को मायके चलने की जिद कर रही थी। प्रतिमा की जिद पर उसके पति संतोष ने कल चलने की बात कहते हुए गोपालपुर बाजार में स्थित अपनी दुकान पर चला गया। संतोष के इसी बात से नाराज होकर प्रतिमा कमरे में गई और दरवाजा भीतर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस और मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रतिमा की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के संबंध में प्रतिमा के पिता विनोद पांडेय ने अपने दामाद संतोष दुबे सहित परिवार के पांच सदस्यों को आरोपित किया है। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें