सड़क हादसे में मृत महिलाअाें के गमगीन परिजन अाैर इनसेट में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला, फतेहपुर
फतेहपुर के सुल्तानपुर घाेष गांव की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। गांव के रहने वाले रामप्रताप के बच्चे का मुंडन संस्कार समाराेह हुसैनगंज के खरगपुर राजेश्वर धाम में हाेना था। इसके लिए गांव से बड़ी संख्या में लाेग ट्रैक्टर से एकसाथ निकले थे। लेकिन जैसे ही हुसैनगंज के मवई इलाके में ट्रैक्टर पहुंची, पीछे से सरिया लदे दूसरे ट्रैक्टर ने जाेरदार टक्कर मार दी। जिससे ग्रामीणाें से भरा ट्रैक्टर पलट गया अाैर माैके पर ही चार महिलाअाें ने दम ताेड़ दिया। हादसा इतना भीषड़ था कि ट्रैक्टर में बैठे बीस अन्य महिलाएं, पुरूष अाैर बच्चे गंभीर रूप से घायल हाे गए। सभी जिंदगी अाैर माैत की जंग ट्रामा सेंटर में लड़ रहे हैं।
इनकी गई जान
हादसे में खागा नक्सरा की रहने वाली संगीता 33, दिलसिया 48, गाेमती देवी 55 अाैर राजरानी 35 की जान चली गई, जबकि 20 अन्य घायल हैं। इनमें अाधा दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है।