फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौटी महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


हमीरपुर। राठ कस्बे केक चरखारी रोड मोहल्ले में शादी समारोह से लौटी महिला की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मुंह से झाग निकलने पर परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

चरखारी रोड मोहल्ला निवासी लीला देवी (37) पत्नी भागीरथ रैक्वार शनिवार रात पठानपुरा मोहल्ला निवासी चाचा करिया बब्बा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए गई थी। शनिवार को बारात गई थी। बताया जाता है कि शाम को महिलाओं द्वारा खेले जाने वाले बाबा कार्यक्रम को खेलने के बाद लीला देवी घर चली आई।
विज्ञापन


रविवार सुबह अचानक महिला की हालत खराब हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला के मुंह से झाग निकल रहा था।परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर उसे सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


सीएचसी में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले में चर्चा हो रही है कि शाम को पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। सीएचसी के डा.रवि प्रताप ने बताया कि महिला की मौत की सूचना कोतवाली में भेज दी गई है। थाना इंचार्ज रामजीत गौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की किस कारण मौत हुुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें