फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहानी मर्डर केस: कितनी महिलाअाें अाैर बच्चियाें की रेप के बाद हत्या कर चुका है यह शख्स

Sat, 10 Feb 2018 11:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
ढाई साल की बच्ची की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शक के आधार पर पुल‌िस ने एक शख्स काे ह‌िरासत में ल‌िया है। पुल‌िस काे श‌क है क‌ि यह शख्स पहले भी मह‌िलाअाें अाैर बच्च‌ियाें का रेप करने के बाद हत्या की है। 
 
 
 
 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
कानपुर में ढाई साल की बच्ची सुहानी हत्याकांड में उठाए गए एक शख्स से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस शख्स की झोपड़ी से मिले महिलाओं और बच्चों के कपड़े इशारा कर रहे हैं कि यह महिलाओं और बच्चों से घर में छेड़छाड़ और रेप करता था। अभी तक की पूछताछ में इसके तीन महिलाओं से संबंध बनाने की बात सामने आई है।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
इनमें एक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इलाके के लोग इसे व‌िक्ष‌िप्त बता रहे हैं। पुलिस उससे यह जानने की कोशिश में लगी है कि उसने कितनी महिलाओं और बच्चियों से रेप किया। कितने की हत्या और कैसे हत्या की है। कुरियाना में रहने वाले इस शख्स की झोपड़ी में छानबीन के दौरान महिलाओं और बच्चों के कपड़े मिले थे।
 
 

4 of 6
सुहानी की फाइल फोटो, रोती बिलखती मां
जब पुलिस ने इन कपड़ों के बारे में उससे पूछताछ की तो सनसनीखेज खुलासे हुए। सुहानी हत्याकांड की जांच में शामिल एक अफसर के मुताबिक शक के दायरे में आए इस शख्स ने बताया कि उसका परिवार कुरियाना में रहता है। जबकि वह यहां अकेले रहता है। उसने तीन महिलाओं को झोपड़ी में लाकर रेप करने की बात कबूली है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सुहानी की फाइल फोटो, रोती बिलखती मां
इनमें एक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जो सड़क पर घूमा करती थी। इस महिला को वह बहाने से अपनी झोपड़ी में ले गया था। दूसरी महिला बारादेवी, जूही की रहती थी। तीसरी कहां की थी, वह नहीं बता सका है। इन महिलाओं को उसने झोपड़ी में कई दिनों तक रखा भी था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
अफसर के मुताबिक यह शख्स बच्चे और बच्चियों को टॉफी व बिस्कुट देकर उनसे दोस्ती करता है और फिर बहाने से अपनी झोपड़ी या सूनसान जगह पर लेकर जाकर उनसे रेप करता है। जिन महिलाओं और बच्चों से उसने रेप किया है, उन्हीं के कपड़े झोपड़ी में मिले हैं। अफसर का मानना है कि यह शख्स सुहानी को भी बदनीयती से अपने साथ ले गया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें