चित्रकूट। लूट व हत्या के प्रयास मामले में अदालत ने एक आरोपी को पांच साल कैद व दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बूढ़ासेमरवार निवासी जगतपाल पुत्र भैरमा ने बताया कि 23/24 जून 2006 को अज्ञात चार लोग असलहे लेकर उसके घर लूट करने आए थे और प्राणघातक हमला कर गोली चलाई थी।
इसके बाद जागे परिजनों ने बदमाशों में एक को पकड़कर पीटा था जिसमें आरोपी बूढा निवासी तेज प्रताप उर्फ तेजी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दूसरे आरोपी नांदिन निवासी अवधेश पुत्र सुखा विश्वकर्मा को पहचानने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में शुक्रवार केा अपर जिला जज पीके श्रीवास्तव ने अवधेश को पांच साल की कैद व दस हजार का अर्थदंड की सजा सुनाई है।