फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को मंत्री का पीआरओ बता जालसाज ने सिंचाई विभाग के अधिकारी से ठगे ढाई लाख रुपये

Wed, 27 Nov 2019 08:00 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में खुद को मंत्री का पीआरओ बता जालसाज ने बेटे को आबकारी विभाग में नौकरी दिलाने का दावा कर सिंचाई विभाग के डीआरओ पवन कुमार से ढाई लाख रुपये ठग लिए। थाने में सुनवाई न होने पर एडीजी से गुहार लगाई।
विज्ञापन


इसके बाद रेल बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमन नगर, शाहगंज रोड आगरा निवासी पवन कुमार शर्मा सिंचाई विभाग में मैनपुरी में डीआरओ हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में उनकी तैनाती आगरा में जिलेदार के पद पर थी।
 
विज्ञापन

तब ऑफिस के काम से लखनऊ गए थे। विधानसभा में उनकी मुलाकात कानपुर के फेथफुलगंज निवासी तहला अंसारी से हुई। तहला अंसारी ने खुद को एक मंत्री का पीआरओ बताकर उनके बेटे की छह लाख रुपये में आबकारी विभाग में लिपिक के पद नौकरी लगवाने की बात कही।

उन्होंने दो लाख 40 हजार रुपये भी दे दिए। सात साल बीत जाने के बाद भी बेटे की नौकरी नहीं लगी और न ही उनके रुपये वापस हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें