फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में महिलाओं की वीडियो बनाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के किला स्थित आशियाना गेस्ट हाउस के चेंजिंग रूम में कैमरा लगा होने पर बारात में शामिल होने आई महिलाओं ने हंगामा किया। मामला बढ़ता देख गेस्ट हाउस मैनेजर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया और आनन-फानन में बारात की विदाई कराई। बारात में शामिल युवक ने मैनेजर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी एक युवक की बारात शहर के किला स्थित आशियाना गेस्ट हाउस आई थी। बारात में शामिल महिलाएं चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थीं। उसमें कैमरा लगा होने से मैनेजर अपने कक्ष में महिलाओं की वीडियो बना रहा था। तभी एक बाराती ने उसे देख लिया इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामा बढ़ता देख आरोपी मैनेजर मौके से भाग निकला।

पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ अज्ञात में तहरीर दी है। एसएसआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। गेस्ट हाउस में लगे कंप्यूटर सिस्टम को भी कोतवाली लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-चेंजिंग रूम में लगे कैमरे से मैनेजर बना रहा था क्लिप
-पीड़ित की तहरीर पर मैनेजर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें