फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात कोतवाली में महिला से सामूहिक दुष्कमर्

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई।
देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला के साथ चार युवक ों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। परिजन काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे । महिला घर में अकेली थी। देर शाम तनसुखपुरवा निवासी युवक तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुसा था। दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला क ो पीटा और इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। गुरुवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल जांच कराई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला (28) के परिजन दो जुलाई को किसी काम से घर से बाहर गए थे। महिला घर पर अकेली थी। देर शाम कोतवाली क्षेत्र के तनसुखपुरवा निवासी अवधेश पुत्र बटेश्वर तीन अन्य साथियों के साथ महिला केे घर में घुस गया। अवधेश महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसक ा महिला ने विरोध किया। इस पर अवधेश के साथियों ने महिला को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के बाद साथियों ने महिला के हाथ पैर पकड़ लिए। इसके बाद चारों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस संबंध में किसी को कुछ बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। देर रात घर पहुंचे परिजनों को महिला ने आप बीती बताई। अगले दिन परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। जांच के नाम पर पुलिस ने दो दिन तक पीड़ितों को टरकाती रही। परिजनों ने आधिकारियों से शिकायत करने की बात कही थी। इसके चलते गुरुवार को पुलिस ने अवधेश व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला की मेडिकल जांच कराई है। कोतवाल बलवीर सिंह ने पीड़िता की तरफ से ही तहरीर देरी दी गई है। उनका कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया गया। बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन



- देहात कोतवाली क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
- कोतवाली क्षेत्र के तनसुखपुरवा के निवासी हैं दुष्कर्म आरोपी
- परिजन काम से बाहर गए थे घर पर अकेली थी महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें