फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर से खींच दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली के एक गांव में युवकों ने किशोरी को घर से खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर किशोरी के साथ मारपीट की। नि:शक्त माता-पिता किसी तरह घायल बेटी को लेकर जिला अस्पताल आए।
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने पुलिस का मामला बताते हुए चलता कर दिया। इस दौरान पीड़ित व उसके माता-पिता को अस्पताल व कोतवाली के तीन चक्कर काटने पड़े, तब जाकर किशोरी का इलाज हुआ। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।

गुरुवार देर रात एक गांव निवासी युवकों ने गांव के ही एक घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के माता-पिता नि:शक्त हैं, इसलिए उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर युवकों ने किशोरी को जमकर पीटा। बेटी के घायल होने पर उसके माता-पिता रात में ही उसे लेकर जिला अस्पताल आए। इमरजेंसी में मौजूद डाक्टर ने मामला पुलिस का होने की बात कहकर पीड़ित को चलता कर दिया।

फिर माता-पिता बेटी को लेकर कोतवाली आए। पीड़ित के पिता ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल ने उनको होमगार्ड के साथ जिला अस्पताल भेजा। तब जाकर उसका इलाज किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


-नि:शक्त माता-पिता के शोर मचाने पर युवकों ने किशोरी को पीटा
-रात में ही पिता बेटी को लेकर पहुंचा जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें