फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बोझ जंगल में गोली लगने से मोहन पटेल की हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुन्नी देवी की तहरीर पर आठ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में मोहन का भाई और समधी शामिल हैं। उधर, शुक्रवार को राबर्ट्र्सगंज कोतवाल ने घटना स्थल का जायजा लिया। पूछताछ में पता चला है कि खरगोश का शिकार करते समय गोली मोहन पटेल को लग गई थी।
विज्ञापन

बताते चले कि जिले से सटे चंदौली के बोझ जंगल में बुधवार की देर रात शिकार करने में कोतवाली क्षेत्र के पुसौली निवासी मोहन पटेल को गोली लग गई थी। इलाज के लिए वाराणासी ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे कोतवाल राजीव मिश्रा एवं विवेचक आरपी यादव ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मोहन की पत्नी मुन्नी देवी की तहरीर पर उसके रिश्ते में लगने वाले देवर संजय सिंह, विश्वनाथ, बबलू पटेल, मुन्नू यादव, पिंकू मिश्रा और तीन अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहा कि जांच में पता चला है कि विश्वनाथ अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से खरगोश मारने जा रहा था, लेकिन खरगोश भागने लगा। यह देख मोहन विश्वनाथ से बंदूक खरगोश मारने के लिए छिनने लगा। उसी वक्त बंदूक का ट्रिंगर दब गया और गोली मोहन पटेल को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें