फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से सामान चोरी करने वाले गैंग को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर (बिल्हौर)। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों की बैटरी, स्टेपनी व अन्य कीमती सामानों को खोलकर बेचने वाले गिरोह को शिवराजपुर पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान उस समय दबोचा जब सड़क किनारे खड़ी मारुति वैन से कीमती सामान चोरी कर रहे थे। पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसओ शिवराजपुर त्रदीप सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। शाहपुर माला गांव के पास जीटी रोड किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त मारुति कार के पास पहुंचे ही थे कि गाड़ी में हलचल दिखाई दी। बताया कि टोकने पर वैन से बैटरी व अन्य जरूरी सामान खोल रहे बदमाश खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को पकड़ लिया।


तलाशी में कटर, प्लास व रिंच बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम उमेश निवासी बाकरगंज शिवराजपुर, कौशल निवासी बंबा रोड कल्याणपुर, प्रशांत कटियार निवासी कल्याणपुर, राजन निवासी बाकरगंज शिवराजपुर और कौशल नया शिवली रोड, कल्याणपुर बताया। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से सामान चोरी करने वाले गैंग को दबोचा


अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें