फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ससुराल में गोली मारकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती (कानपुर)। थानाक्षेत्र के गांव रामपुर में बुधवार की दोपहर एक युवक ने अपनी ससुराल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से तमंचा और मृतक की जेब से दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत के पिता की तहरीर पर थाने फौरी सूचना दर्ज की गई है। अभी किसी ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन



कानपुर देहात जिले के गांव मुसराही झोर थाना देवराहट निवासी रामबाबू निषाद ने बताया कि उसके बेटे नीरज (28) की शादी 10 वर्ष पूर्व गांव रामपुर (सजेती) निवासी रामा देवी से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। बताया कि कुछ दिन पहले किसी वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद होने हो गया। पत्नी रामा देवी अपने बच्चे को लेकर मायके रामपुर आ गई थी। बड़े बेटे को गांव मुसराही में छोड़ आई थी। बुधवार की सुबह नीरज पत्नी को लिवाने के लिए ससुराल पहुंचा। लेकिन, पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। इसी बात पर उनके बीच विवाद हुआ।


नीरज घर से बाहर निकल आया और गली में पहुंचकर उसने तमंचा निकालकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े तो देखा कि नीरज जमीन पर लहूलुहान पड़ा तड़प रहा था। जबतक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई उसकी मौत हो गई। सजेती थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच-पड़ताल में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा और मृतक की जेब से निकले दो कारतूस कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन



पुलिस का मानना है कि नीरज तमंचा लेकर ससुराल आया था। एसओ ने बताया कि घटना की जांच और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पड़ोसियों ने बताया कि नीरज का पत्नी से विवाद हुआ था। पहले उसने तमंचा निकालकर पत्नी और बच्चे को मार डालने की धमकी दी थी। लेकिन, कुछ देर बाद वह खुद ही घर से बाहर निकला और जबतक ससुराल वाले कुछ समझ पाते तबतक उसने गली में पहुंचकर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन




युवक ने ससुराल में गोली मारकर जान दी


अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें