फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के रसधान में बुधौली मोड़ नेशनल हाईवे पर कंटेनर ट्रक ड्राइवर ने एक युवक पर रॉड से हमला कर कंटेनर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन



रसधान गांव निवासी संतोष कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की रात बेटा अंचल कुशवाहा (24) गांव के पल्लेदार वसीम को बाइक से घर छोड़ने गया था। रसधान गांव के ही बुधौली मोड़ पर कंटेनर ड्राइवर से साइड न देने को लेकर अंचल से कहासुनी हो गई। इस दौरान कंटेनर ड्राइवर ने गाली-गलौज कर दी। गाली देने से मना करने के लिए अंचल कंटेनर केबिन की तरफ गया।

ड्राइवर उसे धक्का मारते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया, इसी दौरान ड्राइवर ने उसे रौंदते हुए कंटेनर निकाल दिया और वाहन छोड़कर फरार हो गया। वसीम ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। रसधान चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अंचल को जिला अस्पताल भेजा, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। अंचल का पिछले वर्ष ही विवाह हुआ था।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार की दोपहर तीन बजे शव घर पहुुंचने पर पत्नी सुलोचना और मां मिथिलेश को बिलख पड़े। थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि कंटेनर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



युवक पर चढ़ाया कंटेनर ट्रक, मौत

साइड न देने पर हुआ विवाद, कंटेनर चालक पर रॉड से हमले का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें