फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात-07

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू बोलेरो ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रूरा रोड पर इंटर कालेज के पास सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार बोलरो ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भोगनीपुर की छतेनी गांव निवासी रज्जब की पत्नी अनीशा (55) बुधवार को अकबरपुर के रूरा रोड पर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती रिश्तेदार को देखने आई थी। वह अस्पताल के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी, तभी रूरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। वहां स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर उसके परिजन भी पहुंच गए। कस्बा चौकी इंचार्ज रोशन सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, क्षतिग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू की। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें