फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। ककोर बंबा स्थित जनरल स्टोर की दुकान में गुरुवार रात चोर सेंध लगाकर अंदर घुस गए और बीस हजार रुपये समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार आया तो नजारा देख दंग रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।

पीपरपुर निवासी रामदुलारे द्विवेदी की ककोर बंबा के पास जनरल स्टोर की दुकान है। गुरुवार को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में ही चोरों ने दुकान में सेंध लगा दी। दुकान की गोलक में रखे 20 हजार रुपये व करीब पचास हजार का सामान बटोर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब रामदुलारे दुकान खोलने आए तो देखा सामान बिखरा था और सेंध लगी थी। सूचना पर आस पास के दुकानदार भी एकत्रित हो गए। थाना दिबियापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। दुकानदारों ने आक्रोश जताया कि जब बंबा के पास पुलिस की पिकेट रहती है तो फिर चोरी कैसे हो गई। व्यापारियों ने गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें