महोबा। शहर में डेयरी से दूध लेने जा रही किशोरी को रास्ते में रोककर दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध पर युवकों ने उससे मारपीट कर दी और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
किशोरी डेयरी से दूध लेने जा रही थी। तभी रास्ते में देवेंद्र पुत्र शिवचरन और शिवम पुत्र मुन्ना ने किशोरी को रोक लिया और उससे छेड़खानी की।
किशोरी के चिल्लाने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पीड़िता के पिता ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवेंद्र व शिवम के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कोतवाल उमेश कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, दो पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो