फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: नौ साल की बच्ची से 13 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर बच्ची को छोड़कर भागा आरोपी

Sat, 12 Dec 2020 07:44 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
महोबा जिले के खन्ना कस्बा क्षेत्र में 13 साल का लड़का पड़ोस की नौ वर्षीय बच्ची को बहाने से एक खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की हालत बिगड़ने पर भाग गया। पीड़ित बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजा है। साथ ही, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह, चित्रकूट भेज दिया गया।

कस्बा निवासी नमकीन (चुरमुरा) बनाने वाले एक शख्स की नाबालिग बेटी गांव के ही एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। उसके घर में गांव के एक मजदूर के नाबालिग बेटे का आना-जाना था। इसलिए दोनों एक साथ खेलते भी थे। छात्रा के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को बेटी घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे मजदूर का बेटा साथ खेलने के बहाने अपने साथ पास स्थित एक खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने व उसकी हालत देख कर आरोपी वहां से भाग गया। शाम को परिजन पीड़ित लड़की को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह, चित्रकूट भेजा है। फिलहाल पीड़ित लड़की का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वाह री पुलिस, दे दिया नाबालिग का नाम
आम लोगों को कानून व नियमों का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद के कायदे-कानून भूल गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत किसी भी मामले में नाबालिग आरोपी अथवा पीड़ित के नाम व पते का खुलासा नहीं किया जा सकता है। पर, एसपी का मीडिया सेल और खन्ना थाना पुलिस इस बात को भूल गई। थानाक्षेत्र में हुए दुष्कर्म के मामले में एसपी के मीडिया सेल की तरफ से जारी प्रेस नोट में नाबालिग आरोपी का ही नहीं, उसके पिता का नाम व घर का पता तक खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें