फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड कंपनी कमांडर की हत्या में तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरदौं गांव के रहने वाले होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडर का शव मूसानगर के विजयीपुर के जंगल में मिलने पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शव दो दिन पुराना है। सिर पूरी तरह सड़ गया है। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

भोगनीपुर गिरदौं गांव के रहने वाले रतन वर्मा ने बताया कि उसके पिता रामचंद्र वर्मा(55) होमगार्ड में सहायक कंपनी कमांडर के पद पर कंपनी नंबर 50 मलासा थाना बरौर में तैनात थे। तीन मार्च को ड्यूटी से घर आने पर कहा कि मुझे पार्टी में जाना है। शाम को बाइक से गए थे। दो दिनों तक घर वापस न आने पर उनकी रिश्तेदारियों में तलाश कराई गई। बरौर थाने पहुंच कर जानकारी की तो वहां पता चला कि दो दिन से अनुपस्थित हैं। शनिवार देर शाम गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिता के दोस्तों से संपर्क करने पर पता चला कि बरौर क्षेत्र के रायरामापुर के जगमोहन, बरौर के अमित और भोगनीपुर के रहने वाले करन सिंह ने पिता को जगमोहन के यहां भागवत कथा समापन पर आमंत्रित किया था। डीघ गांव के चेतराम ने बताया कि उसके यहां रामचंद्र बाइक खड़ी कर गए हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को दी थी। शनिवार रात पुलिस ने सूचना दी थी कि उसके पिता का शव उमरिया विजयीपुर गांव के जंगल में पड़ा हुआ है।
मौके पर जाकर देखा तो शव उसके पिता का था। पिता की हत्या की आशंका उनके तीनों साथियों पर हैं।
सीओ प्रभात कुमार, भोगनीपुर कोतवाल राम बहादुर पाल, मूसानगर थाना प्रभारी दीपक सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए। मौके पर शराब की बोतल, दो डिस्पोजल, पानी बोतल खाली पड़े मिले। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक नशेबाजी नहीं करता था। शव दो तीन दिन पुराना लग रहा था। सिर पूरा सड़ा हुआ मिला है। जैसे हत्यारों ने किसी केमिकल का प्रयोग किया हो। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा सुरक्षित किया गया है। जांच के लिए भेजा जाएगा। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शव पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर पत्नी शिवदेवी, बेटे जयचंद, अविनाशचंद्र, रतन कुमार, बेटी सोमलता समेत परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें