फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में जाकर मतदाताओं को करें जागरूक-शिवपाल

विज्ञापन
सिकंदरा में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते जिलाध्यक्ष राजेश सिंह व - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कस्बे के सूर्या ढाबा के समीप रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने पंचायत चुनावों को लेकर जुटने के लिए कहा। वह इटावा से लखनऊ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव से ही पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करें। जिससे पार्टी समर्थित की जीत सुनिश्चित हो सके। साथ ही संगठन मजबूत होने से आने वाले विधानसभा के चुनाव में पार्टी की ताकत अन्य पार्टियों को दिखाई दे।
उन्होंने कहा कि प्रसपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा व अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर अनिल तिवारी, प्रमोद कटियार, लल्ला अंसारी, अयूब कुरैशी, मोनू यादव, प्रमोद चौधरी, फैसल अंसारी, अजय मिश्रा, संजय शुक्ला, रामपाल सिंह यादव, राजू प्रधान, शिवम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें