गाड़ी से अवैध शराब उतारते पुलिस कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। जोत गांव में देशी शराब के ठेके से पुलिस ने 39 पेटी और 17 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। महिला समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की सख्ती के बाद भी अवैध शराब की बिक्री नहीं रुक पा रही है। सोमवार को थाना पुलिस ने जोत गांव के देशी शराब के ठेके से अवैध शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने बताया कि छापे के दौरान सेल्समैन, उसका औरैया निवासी भाई और महिला समेत छह लोग हिरासत में लिया गया है। इनमें से चार लोग जोत गांव के हैं। ठेका कानपुर के एक युवक के नाम है। ठेकेदार को भी जांच के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से 17 हजार 780 रुपये भी बरामद किए गए हैं।