सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौची रेलवे क्रासिंग से तीन सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मोहाना गांव के हार्डवेयर दुकानदार का शव पड़ा मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रेलवे गैंगमेन शैलेंद्र कुमार सिंह ने तिलौची रेलवे क्रासिंग से झांसी की तरफ तीन सौ मीटर दूर ट्रेन से कटा शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। शव की पहचान मोहाना गांव के हार्डवेयर दुकानदार रोहित कुमार उर्फ निशू (30) के रुप में हुई। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी काजल का रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के दो बेटे रवि (3) लविश (1) है। सब इंस्पेक्टर मदन गोपाल ने बताया कि दुकानदार के आत्महत्या करने की आशंका है। परिजनों ने किसी भी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।