फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में अपराध बेलगाम: बदमाशों ने नाबालिग को मारी दो गोलियां, बर्रा हाईवे पर सूनसान गली मेें पड़ा मिला

Mon, 22 Mar 2021 01:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती नाबालिग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा में बदमाशों ने नाबालिग को दो गोलियां मार कर हत्या का प्रयास किया। सूनसान जगह पर वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर को हैलट लाई। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी है। बर्रा के एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी पर शक है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात 10.30 बजे हाईवे पर जयराम अस्पताल के पास सूनसान गली मेें किशोर के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली। किशोर की पहचान बर्रा 8 निवासी सूर्यनाथ यादव के बेटे रंजीत यादव (16) के रूप में हुई।

एक गोली उसकी बायीं जांघ में और दूसरी पीठ पर लगी है। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि गोली किसने और क्यों मारी, इसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वायस रिकार्डिंग वायरल हुईं, जिसमें इस किशोर की बातचीत क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर से होने का दावा किया जा रहा है। रिकार्डिंग में हिस्ट्रीशीटर ने किशोर को मारने की धमकी दी और किसी से पैरवी कराने पर नाराजगी जताई है। रिकार्डिंग के संबंध में पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें