फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंक अधिकारी की स्कूटी और नगदी लेकर चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर(बिल्हौर)। क्षेत्र के निजी बैंक की एक महिला अधिकारी की स्कूटी, नगदी लेकर एक युवक चंपत हो गया। युवक उक्त बैंक कर्मी के साथ खाता खुलवाने को साथ में जा रहा था। थाने में महिला बैंक अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शनिवार को एसओ शेष नारायण पांडे ने बताया कि शिवराजपुर निवासी कविता यादव बंधन बैंक में फील्ड अधिकारी हैं। शुक्रवार को वह चौबेपुर निवासी आलोक शुक्ला के साथ प्रधानपुर गांव में बैंक खाता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूटी से गईं थीं। मानपुर गांव के सामने कुछ जरूरी सामान लेने का बहाना कर आलोक ने बैंककर्मी कविता यादव को स्कूटी से उतार दिया। इसके बाद से वहां से चला गया। काफी देर इंतजार के बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। आलोक का मोबाइल स्विच ऑफ निकला। अनहोनी की घटना से सशंकित महिला ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि स्कूटी में टैबलेट समेत 56,200 रुपये नगद और चेक बुकें हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें