फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह से आनलाइन अदा कराई गई बकरीद की नमाज

विज्ञापन
बकरीद पर सलाम कर एक-दूसरे को बधाई देते बच्चे। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज घरों में अदा की गई। मुल्क से कोरोना महामारी को खत्म करने की दुआ की गई। अकबरपुर के बाढ़ापुर रोड स्थित ईदगाह में शहर काजी मोहम्मद उवैस अख्तर रजा ने ऑनलाइन नमाज अदा कराई। उन्होंने यू ट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को जोड़ा था। लोग घरों में रहकर मस्जिद की नमाज में शामिल हुए। डेरापुर में मौलाना सिद्दीकिया मदीना मस्जिद में मोहम्मद अशद, ईदगाह में मौलाना मुफ्ती अनफाशुल हसन समेत पांच लोगों ने नमाज अदा की। कोरोना से बचाव के लिए हाथ मिलाने व गले मिलने से परहेज किया गया। राजपुर में मस्जिद में पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। बाकी लोगों ने घरों में रहकर नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी की। सिकंदरा की खजूर वाली मस्जिद में हाफिज मुजीब रजा ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

पीतमपुर, साखिन बुजुर्ग, रसधान, हरिहरपुर, खोजाफूल, पिण्डार्थू ईदगाह में पेश इमाम समेत पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा की। चेयरमैन मुन्नी बेगम, पूर्व चेयरमैन मुन्ना कुरैशी व चेयरमैन प्रतिनिधि शमशुल कमर के साथ घरों में जाकर मुबारकबाद दी। शिवली में भी मस्जिदों में पांच-पांच लोगों ने नमाज पढ़ी। शिवली, मैथा, बैरी, भाऊपुर, बाघपुर, औनहा में बकरीद मनाई गई। संदलपुर की जामा मस्जिद में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मौलाना उमर ने पांच लोगों के साथ नमाज अदा की। बाकी लोगों ने घरों में नमाज अदा की। इस मौके पर कबीरुल हसन, शानू खान, तारिक अहमद ने मुबारकबाद दी। रसूलाबाद में नगर काजी अब्दुल रऊफ बकाई ने पांच लोगों के साथ नमाज पढ़ी।
असालतगंज, कहिंजरी, तिस्ती, बिरहुन में नमाज अदा की गई। इस मौके पर हाजी फैजान खान, आजम खान, अकील अहमद पट्टा, मोइन खान, अतहर खां भुट्टो, मसरूफ खान, वसीम अहमद खान मौजूद रहे। झींझक की जुमा मस्जिद के इमाम युसुफ रजा कादरी ने पांच लोगों के साथ नमाज अदा की। इस दौरान मोहम्मद सफी, रियाज, हाफिज मोहम्मद शालू, अशफाक अहमद, मोहम्मद शमीम मौजूद रहे। पुखरायां में बकरीद की नमाज घरों में ही पढ़ी गई। मालवीय नगर स्थित अंसार अली ने पुत्र आरिफ के साथ घर में नमाज अदा की। हाफिज सगीर, मौलाना सलीम और जमील कादिरी ने बताया कि कोरोना से बचाव के मद्देनजर इस बार गले नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें