कानपुर के फजलगंज की एक कंपनी के दस्तावेज का इस्तेमाल कर दो कंपनियां बनाकर व्यापार करने के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। करीब दो वर्ष की समयावधि में ठगों ने 391 करोड़ रुपये की कर चोरी की। मामले में छह आरोपी हैं। सभी का सत्यापन हो चुका है।
कंपनी मालिक संजय शर्मा व एक अन्य की भूमिका सामने आई है। फजलगंज थाने में सन् 2019 में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोप था कि संजय शर्मा नाम के शख्स ने फ्यूरर फार्मा कंपनी के दस्तावेज का इस्तेमाल कर अपनी दो कंपनियां (एक गोल्डन डेयरी व दूसरी फ्यूचर) रजिस्टर कीं।