फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। रेलवे क्रासिंग के पास डीएफसीसी लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिले मोबाइल से मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब छह बजे रूरा रेलवे की बंद क्रासिंग से पैदल निकल रहा एक युवक डीएफसीसी की अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी कटकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी प्रभाकर यादव ने मृतक के पास मिले मोबाइल से शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त डेरापुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी निवासी भतीजे अर्पित ने कीरतपुर थाना शिवराजपुर निवासी फूफा हरिकिशन (40) के रूप में की। मृतक के पास नया खाली लोहे का बक्सा भी मिला है। बताया कि मृतक के बावत अन्य जानकारी परिजनों के पहुंचने पर मिल सकेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें