फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कोरोना की जांच के लिए बने तीन नए कलेक्शन सेंटर, सैंपल लेने के लिए लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी

Fri, 29 May 2020 12:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई में कोरोना वायरस की जांचों के नमूने लिए जाने को तीन नए कलेक्शन सेंटर बनाने की तैयारी कर ली गई है। बिलग्राम, संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर में भी कलेक्शन सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन


नमूना लेने के लिए तीनों ही कलेक्शन सेंटर के लिए प्रयोगशाला सहायकों (लैब टेक्नीशियन/एलटी) की ड्यूटी भी लगा दी गई है। न सिर्फ जनपद में बल्कि पूरे प्रदेश और देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनपद में भी अब तक 43 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से छह स्वस्थ्य हो गए हैं, जबकि 36 अभी उपचार करा रहे हैं।
 
विज्ञापन

कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने का प्रयास शासन से लगातार हो रहा है और जनपद में भी हर रोज औसतन 160 लोगों का नमूना लेकर कोरोना की जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा जाता है। अभी तक सिर्फ जिला अस्पताल में ही कोरोना का नमूना लेने की व्यवस्था थी, लेकिन टेस्टिंग बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों की जांच कराने के उद्देश्य से जनपद में तीन नए कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं।

सीएमओ डा. एसके रावत के मुताबिक बिलग्राम और संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कलेक्शन सेंटर बनाया जा रहा है। टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आलमनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कलेक्शन सेंटर बनाया गया है।

बिलग्राम और संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना का नमूना लेने के लिए क्रमश: आठ और सात एलटी की ड्यूटी लगाई गई है। आलमनगर कलेक्शन सेंटर में चार एलटी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें