रूरा (कानपुर देहात)। लॉकडाउन के दौरान गैर प्रांतों में फंसे मजदूरों को ले जा रही श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस सुबह रूरा स्टेशन की लूप लाइन से निकलते समय धीमी हुई तो उसमें बैठे चार मजदूर कूद गए। वहां से भागते समय आरपीएफ ने उन्हें पकड़ लिया। पूछतांछ के दौरान चारों ने अपने नाम घाटमपुर के विकास, आकाश, नीरज व कन्नौज के रोहित बताए।
आरपीएफ प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि ट्रेन गांधी धाम से बनारस जा रही थी। सुबह आठ बजे रूरा से गुजरते समय युवक ट्रेन से कूद गए। सभी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।