फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के हत्यारोपी की गिरफ्तारी को इटावा व औरैया में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर के बहबलापुर गांव में छात्रा अनामिका की हत्या के आरोपी शिक्षक शैलेंद्र राजपूत और उसके साथी का पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है। पुलिस हत्यारोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को दबोचने के लिए इटावा और औरैया में पुलिस ने दबिशें दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

अनामिका बहबलापुर गांव में ननिहाल में रहती थी। वह क्षेत्र के एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार को अनामिका की उसके स्कूल के पुराने शिक्षक शैलेंद्र राजपूत ने साथी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से दोनों हत्यारोपी फरार है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शैलेंद्र और उसके साथी को दबोचने के लिए दोनों के घर व संभावित स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन एक भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। शनिवार को पुलिस टीम ने हत्यारोपियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर औरैया और इटावा में दबिशें दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
सर्विलांस टीम हत्यारोपियों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। इधर, एएसपी अनूप कुमार ने मंगलपुर थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर के मुताबिक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें