फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि बेचने वाला भू-माफिया की सूची में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। करोड़ों की सरकारी जमीन बेचने में आरोपी सुधीर सिंह का नाम भू-माफिया की सूची में दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को दो बार पक्ष रखने का मौका दिया गया था। इसके बाद भी वह जमीन से संबंधित कोई भी अभिलेख एडीएम को नहीं दिखा सका। एडीएम की रिपोर्ट के बाद डीएम ने भू-माफिया की सूची में सुधीर का नाम दर्ज करा दिया है। अब प्रशासन सरकारी जमीन खाली कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

झींझक कस्बे के खानपुर रोड पर नगर पालिका परिषद ने धर्मशाला के लिए जमीन आवंटित की थी। यह जमीन सम्राट अशोक नगर खानपुर रोड के रहने वाले सुधीर सिंह ने 27 लोगों को करोड़ों रुपये में बेच दी थी। अब वहां लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। अमर उजाला ने इसका खुलासा किया था। इसके बाद अधिशासी अधिकारी ने सुधीर सिंह समेत 27 लोगों के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे करने की धाराओं में रिपोर्ट मंगलपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुधीर सिंह को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया था। एसपी अनुराग वत्स ने सुधीर सिंह पर भू-माफिया की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम राकेश कुमार सिंह ने इसकी जांच एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा को दी थी। एडीएम ने एसडीएम डेरापुर और सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया था। इसमें मुख्य आरोपी सुधीर सिंह की पत्नी ने एडीएम से जमीन के अभिलेख देने का दावा करते हुए दो बार समय मांगा था। इसके बाद भी वह कोई अभिलेख नहीं दे सकीं। एडीएम ने सभी के बयान लेने के बाद रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीएम को भेज दी थी। इसके बाद एंटी भू-माफिया टास्क की बैठक में सुधीर सिंह को भू-माफिया घोषित कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। अब प्रशासन धर्मशाला की जमीन को खाली करने की तैयारी में जुट गया है।
बीते दिन कलेक्ट्रेट सभागार में हुई एंटी भू-माफिया की बैठक में डीएम ने मैथा तहसील के देवीपुर निवासी वसुदेव पुत्र कुंजीलाल को भी भू-माफिया की सूची में शामिल किया है। संबंधित एसडीएम को भू-माफिया से संबंधित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खानपुर रोड पर सरकारी भूमि पर निर्माण करा रहे आरोपी को ईओ ने नोटिस जारी की है। ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें