फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना से संवरेगा बेटियों का भविष्य, करेंगी नाम रोशन: प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगर विकास राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से बेटियों का भविष्य संवरेगा। कन्या भ्रूण हत्याओं पर रोक लगेगी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। समान लिंगानुपात स्थापित करने और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना निश्चित तौर पर बेटियों के लिए वरदान साबित होगी। महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा। आर्थिक मदद के कारण बालिकाओं के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित होगी। विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। जरूरत इस बात की है कि बिना भेदभाव के बेटों के समान दर्जा देकर उन्हें शिक्षित किया जाए। विधायक निर्मला संखवार ने कहा कि देश और समाज के विकास में शिक्षा की अहम भूमिका है। इससे समाज का विकास होगा। डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बेटियों के उत्थान के लिए शासन और प्रशासन प्रतिबद्ध है। इस योजना से लाभार्थियों के जीवन में बदलाव आएगा और बेटियों का भविष्य संवरेगा। इस दौरान सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें