फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गाय को घोषित किया जाए राष्ट्र माता, शंकराचार्य

Mon, 01 Jun 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। हिंदू समाज को संगठित होकर गाय की रक्षा करनी चाहिए। हमारे वोटों पर बनी सरकार गाय की रक्षा नहीं कर रही है। अब जो गाय की रक्षा की बात करे उसे वोट दें। ये बातें पुखरायां स्थित संत सुआबाबा समाधि मंदिर में रविवार को गोरक्षार्थ धर्म यात्रा लेकर आए ज्योतिमठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन मई को गोरखपुर से निकले थे। 150 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए रविवार को भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में आए हैं। कहा जो लोग हमारी माता को माता कह सके वह लोग ही सामने आएं। हमारी संस्कृति ने जब गाय को माता माना है तो हमारे वोट से बनी सरकार गाय को पशु कैसे कह रही है। जब गाय पशु ही रह गई तब क्या हमको आवाज नहीं उठानी पड़ेगी। राजनीति के प्रश्न पर वह भड़क उठे। साथ ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के एक बयान पर नाराजगी जताई। कहा कि वह उत्तर प्रदेश की सभी विधान सभाओं में जाकर जनजागरण करेंगे।
सपा के विधानसभा अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक राघव अग्निहोत्री ने लोगों के साथ कालपी यमुना पुल पर उनका स्वागत किया। भोगनीपुर चौरा, पिपरी में स्वागत किया गया। भोगनीपुर में मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। मुस्लिम युवा समाज नगर पंचायत अमरौधा के मोहम्मद तारिक कुरैशी ने गाय संरक्षण और राष्ट्र माता घोषित किए जाने के समर्थन का पत्र सौंपा। किसान सेवा आश्रम में पादुका पूजन किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मूसानगर के बालाजी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया। उन्होंने पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रास्ते में सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव बब्लू राजा ने स्वागत किया। शंकराचार्य ने कान्हा गोशाला में गो पूजन किया। जहां अनिल वंशल, अभिनव वंशल, विशाल वंशल,अनुभव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल ने उनको स्वागत किया। यहां विजय कुमार उर्फ कुक्कू ओमर, आनंद ओमर, शरद ओमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें