फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रविंदर सिंह के शतक से कानपुर पैंथर्स ने जेम्स को 72 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर सुपर क्रिकेट लीग (केएसपीएल) में कानपुर पैंथर्स ने कानपुर जेम्स को 72 रन से पराजित किया। जीत में रविंदर सिंह ने शतकीय पारी खेली। जाजमऊ स्थित जेम्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर पैंथर्स ने 25 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। टीम से रविंदर सिंह ने 107 रन, हिमांशु तिवारी ने 77 रन, मनिदंर सिंह ने नाबाद 47 रन व शादाब वारसी ने 34 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में जाॅन्टी ठाकुर, अमन, अदनान व सुनील कनौजिया ने एक-एक विकेट झटके। जवाब में कानपुर जेम्स ने 25 ओवर में सात विकेट पर 228 रन ही बना सकी। टीम से अमन ने 110, सुनील कनौजिया ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। अन्य कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका और टीम मैच हार गई। वहीं, गेंदबाजी में कामरेंद्र ने तीन, दवनदीप ने दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच रविंदर सिंह को 107 रन की शतकीय पारी के लिए चुना गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें