फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करंट से गाेवंश की मौत, विहिप के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Thu, 04 Jul 2024 10:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। मंडी रेलवे क्रासिंग के पास लोहे के लगे विद्युत पोल में करंट आने से एक गोवंश की मौत हो गई। सूचना पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे विश्व हिंदू परिषद जिला गोरक्षा के प्रमुख ने विरोध जताते हुए गोवंश को दफनाने के पहले पुराने लोहे के पोल बदलने की मांग की। अवर अभियंता ने पहुंच कर पोल बदलवाए जाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह बारिश के समय पुखरायां कस्बा मंडी रेलवे क्रासिंग के पास लगे विद्युत पोल में करंट आने से एक गोवंश की चिपक कर मौत हो गई थी। जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद के जिला गोरक्षा प्रमुख मनन बजरंगी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर विरोध जताने लगे। इसके साथ ही पोल बलवाने के बाद ही गोवंश को दफनाने की बात कही। कहा कि खंभों में बारिश के समय करंट दौड़ रहा है। इससे छुट्टा गाेवंश के अलावा चरवाहों के मवेशी भी चपेट में आ जाते हैं। ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। मगर विद्युत विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं देते।सूचना पर अवर अभियंता रामरूप विंद और पुलिस बल पहुंचा। अवर अभियंता ने लोहे के पोल बदले जाने की बात मानते हुए प्रक्रिया के तहत कार्य किए जाने की बात कही। बताया कि बारिश में अर्थिंग से करंट की संभावना बनी रहती है। जल्द ही खंभे बदलने का आश्वासन दिया। वहीं विश्व हिंदू परिषद जिला गोरक्षा प्रमुख व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद गाेवंश का शव गड्ढा खोदकर दफनाया गया। इस दौरान प्रखंड संयोजक अंशु, प्रखंड अध्यक्ष संदीप, आशुतोष,पवन, जिला संयोजक रोहित, जिला सह गोरक्षा प्रमुख बाल अर्जुन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें